BP NEWS CG
कवर्धासमाचारसिटी न्यूज़

कबीरधाम में पिता-पुत्र शराब बेचते गिरफ्तार, रणबीरपुर पुलिस की कार्रवाई

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कबीरधाम जिले में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रणबीरपुर चौकी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिता-पुत्र को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
9 जुलाई की रात करीब 8:30 बजे ग्राम धोर्ली के मैदान के पास पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति गोवा स्पेशल और देशी प्लेन शराब बेच रहे हैं। तत्काल दबिश देकर दोनों को मौके पर पकड़ लिया गया। पूछताछ में दोनों के बीच पिता-पुत्र का रिश्ता सामने आया।
मौके से 10 पौवा गोवा स्पेशल, 12 पौवा देशी प्लेन शराब और ₹360 नगद बरामद हुए। आरोपियों के खिलाफ रणबीरपुर चौकी में आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख) के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की गई। साथ ही, शांति भंग की आशंका के चलते भारतीय न्याय संहिता की धारा 170, 126, 135(3) के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई।
इस अभियान में रणबीरपुर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सिकंदर कुर्रे व उनकी टीम की तत्परता के साथ-साथ साइबर सेल की निगरानी भी सराहनीय रही।
जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या डायल-112 पर दें, सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

स्टेट बैंक में नौकरी लगाने वाले जीवन कामडे , सीताराम पटेल गिरफ्तार

Bhuvan Patel

राज्यपाल स्काउट सम्मान से नवाजे गए कबीरधाम जिले के दो मेधावी छात्र

Bhuvan Patel

सहसपुर-लोहारा परियोजना के 259 आंगनबाड़ी केंद्रों में राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!