BP NEWS CG
कवर्धामुंगेलीसमाचारसिटी न्यूज़

रानीदहारा जलप्रपात की लहरों में डूब गई जिंदगी… दोस्त की आंखों के सामने बह गया युवक, एक अब भी लापता

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पिकनिक मनाने गया था दोस्त, तेज बहाव में बहने से दर्दनाक मौत, दूसरा साथी लापता, रेस्क्यू टीम की तलाश जारी
कवर्धा । रविवार की छुट्टी का दिन कुछ युवकों के लिए काल बन गया। मुंगेली नगर के दाउपारा निवासी नरेंद्र पाल (45 वर्ष) अपने दोस्तों के साथ रानीदहारा जलप्रपात में पिकनिक मनाने गया था। नहाते समय नदी के तेज बहाव में नरेंद्र पाल बह गया, जिसकी लाश कुछ घंटे बाद करीब तीन किलोमीटर दूर बरामद की गई। वहीं उसके साथ गया एक अन्य युवक अब तक लापता है, जिसकी तलाश प्रशासन और ग्रामीण लगातार कर रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, छुट्टी का आनंद मनाने के लिए युवक जलप्रपात पहुंचे थे। नहाने के दौरान अचानक तेज बहाव में नरेंद्र पाल बहने लगा, जिसे बचाने की कोशिश की गई, लेकिन पानी का वेग इतना अधिक था कि वह देखते ही देखते लहरों में समा गया। वहीं उसका साथी भी बह गया, जिसकी खोजबीन जारी है।
घटना की सूचना पर पुलिस, होमगार्ड और गोताखोर मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब तीन किलोमीटर दूर नरेंद्र पाल का शव बरामद हुआ। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
लापता युवक की तलाश जारी है, जिसकी उम्र 24 वर्ष बताई जा रही है। लगातार हो रही बारिश और जलप्रपात के तेज बहाव के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन प्रशासन ने युवक को ढूंढ निकालने का भरोसा दिलाया है।
घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने जलप्रपात क्षेत्र में घूमने आने वाले पर्यटकों से सतर्कता बरतने की अपील की है। ग्रामीण भी प्रशासन के साथ मिलकर लापता युवक की तलाश में मदद कर रहे हैं।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

नाड़ी वैध झुमुक लाल मेरावी की सेवाएं अब चिल्फी , कवर्धा के अलावा दुर्ग में भी

Bhuvan Patel

कड़ाके के ठंड में भोरमदेव अभ्यारण में किया गया पूनम अवलोकन 

Bhuvan Patel

रानीदहरा वॉटरफॉल बना हादसों का गवाह: बाढ़ में बहा युवक, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!