राज्य में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार, छत्तीसगढ़ राज्य के केडा (KEDA) के नव नियुक्त अध्यक्ष भूपेन्द्र सावनी पर ऊर्जा विभाग के अधिकारियों से नया सिस्टम बनाकर ईकारियों से अपने लिए 3 प्रतिशत कमीशन की मांग करने और नहीं देने पर धमकी देने का आरोप लगा है।
यह गंभीर शिकायत श्री सुरेश कुमार एवं समस्त केडा इकाई रायपुर द्वारा दिनांक 20/05/2025 को मुख्यमंत्री को की गई थी, जिस पर अब संज्ञान लिया गया है। मुख्यमंत्री सचिवालय ने इस शिकायत को महत्वपूर्ण मानते हुए ऊर्जा विभाग को पत्र भेजकर आवश्यक नियमानुसार कार्रवाई कर आवेदक एवं कार्यालय को अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री सचिवालय के अवर सचिव अरविन्द कुमार खोब्रागढ़े द्वारा हस्ताक्षरित इस पत्र में स्पष्ट किया गया है कि राज्य में पारदर्शिता बनाए रखने एवं भ्रष्टाचार पर नियंत्रण के लिए यह शिकायत अति गंभीर मानी गई है।
यह मामला न केवल ऊर्जा विभाग बल्कि पूरे प्रशासनिक तंत्र में व्याप्त कमीशन संस्कृति की एक चिंताजनक तस्वीर प्रस्तुत करता है। सरकार यदि इस पर ठोस कार्रवाई करती है, तो यह राज्य में ईमानदार और पारदर्शी प्रशासन की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा।
जनता और हितधारकों की निगाहें अब इस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।