BP NEWS CG
छत्तीसगढ़पंडरियासमाचार

“स्वतंत्रता हमारा अधिकार ही नहीं, जिम्मेदारी भी है : थानेश्वर जायसवाल”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पंडरिया। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत पंडरिया के क्षेत्र क्रमांक 13 से जनपद सदस्य एवं सभापति थानेश्वर जायसवाल ने क्षेत्र के ग्राम बिरकोना एवं केशलीगोड़ान स्थित शासकीय स्कूलों में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।
इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों, क्षेत्रवासियों, माताओं-बहनों, जवानों और किसानों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं बल्कि यह एक जिम्मेदारी भी है। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें यह आजादी दिलाई है, जिसे हमें कभी व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए।
जायसवाल ने युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्रहित में हमेशा तत्पर रहें और जरूरत पड़ने पर देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने से पीछे न हटें। कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ, जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन और बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पोलमी हाई स्कूल का निरीक्षण: व्यवस्थाएं संतोषजनक, बीईओ ने दिए आवश्यक निर्देश 

Bhuvan Patel

ग्रीन इंडिया मिशन में डीपीएस कवर्धा के नन्हें कलाकारों की चमक राज्य स्तरीय कला प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, पदक जीतकर किया विद्यालय का नाम रोशन

Bhuvan Patel

कवर्धा में पुलिस आरक्षक पर दुष्कर्म का आरोप, कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने मांगी इच्छामृत्यु की अनुमति

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!