BP NEWS CG
कवर्धासमाचारसिटी न्यूज़

“बोड़ला को संपूर्णता अभियान में कांस्य पदक: मुख्यमंत्री साय ने किया सम्मानित, आदिवासी अंचलों तक पहुंची योजनाओं की रोशनी”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने संपूर्णता अभियान 2024 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिलों और विकासखंडों को राजधानी रायपुर के नवीन विश्राम भवन में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया। इस दौरान आकांक्षी विकासखंड बोड़ला (जिला कबीरधाम) को कांस्य पदक प्रदान किया गया। यह सम्मान जुलाई से सितंबर 2024 तक स्वास्थ्य, पोषण, कृषि और आजीविका के क्षेत्रों में निर्धारित लक्ष्यों की प्रभावी पूर्ति के लिए दिया गया।
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के नेतृत्व और जिला पंचायत सीईओ श्री अजय त्रिपाठी की समन्वित योजना से सुदूर आदिवासी अंचलों में सौ से अधिक बहुउद्देशीय शिविरों के माध्यम से सेवाएं पहुंचाई गईं।
चार प्रमुख सूचकांक – गर्भवती महिलाओं का तिमाही एएनसी पंजीकरण, रेडी टू ईट पैकेट वितरण, स्वयं सहायता समूहों को रिवॉल्विंग फंड, और मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किए गए।
कलेक्टर वर्मा ने जानकारी दी कि नीति आयोग द्वारा जल संरक्षण के लिए “सरोवर समृद्धि कार्यक्रम” में भी बोडला को राज्य का एकमात्र चयनित ब्लॉक बनाया गया है। 58 तालाबों के गहरीकरण कार्य में से 27 पूर्ण हो चुके हैं।
प्रशासन द्वारा कुपोषण, एनीमिया, शिक्षा, पेयजल, सड़क, शौचालय और बाल विकास जैसे क्षेत्रों में योजनाएं संचालित की जा रही हैं। बैगा समुदाय के लिए आजीविका सहायता, मॉडल आंगनबाड़ी, प्रारंभिक बाल शिक्षा केंद्र जैसे नवाचार प्रस्तावित किए गए हैं।
कलेक्टर श्री वर्मा ने सभी विभागों से समन्वय एवं नवाचार के साथ कार्य कर बोड़ला को 40 सूचकांकों में रोल मॉडल ब्लॉक के रूप में विकसित करने का आह्वान किया है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

आदिवासी समाज में नाराजगी” — शिक्षकों के सामूहिक स्थानांतरण से गहराया असंतोष, प्रशासनिक निर्णय पर उठे सवाल

Bhuvan Patel

कानून के प्रति लापरवाही नहीं चलेगी – पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाहनों पर कसा शिकंजा

Bhuvan Patel

खंड शिक्षा अधिकारी ने किया स्कूलों का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित शिक्षक के वेतन काटने का निर्देश

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!