BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

नवरात्रि पर आज निकलेगी पारंपरिक खप्पर यात्रा, रात 9 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन लागू

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

 नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर कबीरधाम जिला मुख्यालय कवर्धा में आज रात्रि पारंपरिक खप्पर यात्रा का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक आस्था से जुड़े इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए जिला पुलिस एवं प्रशासन ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

प्रशासन ने आमजन की सुरक्षा, सुचारू यातायात एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रात्रि में नगर क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है।

 यातायात प्रतिबंध

रात्रि 9:00 बजे से प्रातः 3:00 बजे तक नगर क्षेत्र में भारी वाहनों (ट्रक, ट्रेलर, डंपर आदि) का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

रात्रि 11:00 बजे से यात्रा समाप्ति तक नगर क्षेत्र में दोपहिया, तीनपहिया, चारपहिया सहित सभी निजी एवं सार्वजनिक वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।

खप्पर यात्रा मार्ग में संपूर्ण अवधि तक किसी भी प्रकार के वाहन का प्रवेश वर्जित रहेगा।

फुटपाथ एवं सड़क किनारे दुकान लगाने वाले, फेरीवाले, चाट-गुपचुप एवं अन्य ठेला संचालक अधिकतम रात्रि 9 बजे तक ही दुकान लगा सकेंगे।

प्रशासन ने दुकानदारों एवं वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और यात्रा मार्ग में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या पार्किंग न करने की अपील की है।

 खप्पर यात्रा का निर्धारित रूट

यात्रा का शुभारंभ मां परमेश्वरी मंदिर/मां चंडी मंदिर से होगा, जिसके बाद यात्रा क्रमशः—

खेड़ापति चौक → दुर्गेश पांडे गली → मां दंतेश्वरी मंदिर → मिनी माता चौक → गुरु घांसी बाबा मंदिर → मां काली मंदिर → मां शक्ति माता (महाराणा प्रताप चौक) → ऋषभ देव चौक → एकता चौक → वीर स्तंभ चौक (सिग्नल) → रानी झांसी बालोद्यान → गायत्री मंदिर → मां महामाया मंदिर (अंबेडकर चौक) → विश्राम गृह (जिम वाली गली) → वन विभाग कार्यालय → मां सतबहिनिया चौक → मां दुर्गा-संतोषी मंदिर (राजमहल चौक) → पुनः अंबेडकर चौक → जमात मंदिर गली → मां शक्ति मंदिर → मां शीतला मंदिर → कारपात्री पार्क → मां संतोषी मंदिर (हटरीपारा) → आत्मानंद गुप्ता गली (कचहरीपारा) → मां दंतेवाड़ा मंदिर (कचहरी गेट) → स्व. संतोष गुप्ता निवास के पास → महबूब शाह दातार → मां गंगाई मंदिर → नीलू गुप्ता गली → स्व. वकील देवशंकर वर्मा गली → मां सिहवासिनी मंदिर → पुनः खेड़ापति मंदिर पहुंचेगी।

यहां से सभी खप्पर अपने-अपने मंदिरों में विश्राम के लिए प्रस्थान करेंगे।

प्रशासन की अपील

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। आपात स्थिति में पुलिस नियंत्रण कक्ष या थाना कोतवाली से संपर्क करें।

धार्मिक आस्था और परंपरा के इस महत्वपूर्ण आयोजन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने हेतु प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

बोहरा ने किया पण्डरिया शक्कर कारखाने का निरिक्षण, कहा तय समय पर हो भुगतान और किसानों को न हो कोई समस्या

Bhuvan Patel

“जन-भावना मुलाकात” में विधायक भावना बोहरा ने सुनीं जनता की समस्या, तत्काल निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

Bhuvan Patel

रोजगार बढ़ाओ, लापरवाही हटाओ: मनरेगा कार्यों की पंचायतवार कड़ी समीक्षा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!