BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

राज्यपाल स्काउट सम्मान से नवाजे गए कबीरधाम जिले के दो मेधावी छात्र

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा, 
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित राज्यपाल स्काउट प्रमाण-पत्र परीक्षा में सफलता अर्जित कर कबीरधाम जिले के दो मेधावी छात्रों ने जिले को गौरवान्वित किया है। इन छात्रों को राज्यपाल रमेन डेका के हस्ताक्षर से राज्यपाल स्काउट का प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया है।
सम्मान प्राप्त करने वाले छात्र हैं –
 विजय कुमार निषाद, पिता – श्री अनिल निषाद
 भगवत प्रसाद जायसवाल, पिता – श्री लाल जी जायसवाल
यह सम्मान स्काउटिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन, सेवा और नेतृत्व के मानकों पर खरा उतरने वाले युवाओं को प्रदान किया जाता है। प्रमाण-पत्र में उल्लेख है कि ये दोनों छात्र अब राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए स्वयं को समर्पित करने हेतु तैयार हैं।
राज्यपाल रमेन डेका द्वारा 26 मई 2025 को रायपुर से जारी इस प्रमाण-पत्र में यह भी कहा गया है कि “आपका जीवन दूसरों की सेवा में आनंदमय और रोमांच से परिपूर्ण हो।”
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा दिया जाने वाला यह सम्मान न केवल विद्यार्थियों के लिए बल्कि जिले के लिए भी गर्व का विषय है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कबीरपंथ की आस्था का सम्मान: ‘पंथश्री हुजूर उदितमुनि नाम साहेब’ के चादर तिलक समारोह पर 23 जनवरी को छत्तीसगढ़ में मदिरा व मांस बिक्री प्रतिबंध की मांग

Bhuvan Patel

आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दो बैगा महिलाओं की मौत, जंगल में भाजी तोड़ते समय हुआ हादसा

Bhuvan Patel

पंडरिया के अंतिम छोर पर रुखमिदादर बेहाल: भीषण गर्मी में पानी को तरसते लोग, बिजली आज भी भगवान भरोसे

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!