BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

मुख्यालय से नदारद पंडरिया R.E.S. अधिकारी – निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर संकट

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा , ग्रामीण विकास और आधारभूत संरचना को मजबूत करने के उद्देश्य से बने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (R.E.S.) विभाग की कार्यशैली अब सवालों के घेरे में है। पंडरिया अनुविभागीय अधिकारी (R.E.S.) का मुख्यालय से लगातार गायब रहना और सप्ताह में मात्र दो-तीन दिन ही कार्यालय में उपस्थित होना, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार संबंधित अधिकारी ज्यादातर समय बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र में अपने गांव-घर के आसपास ही व्यतीत करते हैं। नतीजा यह है कि पंडरिया विकासखंड की 142 ग्राम पंचायतों में चल रहे निर्माण कार्यों की निगरानी व निरीक्षण पूरी तरह प्रभावित हो रही है।
ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि अधिकारी की अनुपस्थिति के चलते निर्माण कार्यों में भारी अनियमितताएँ सामने आ रही हैं। गुणवत्ता की अनदेखी कर ठेकेदारों और जिम्मेदार अमले द्वारा मनमानी की जा रही है, जिससे योजनाओं का वास्तविक लाभ आम जनता तक नहीं पहुँच पा रहा।
मुख्यालय पर अधिकारी की उपस्थिति ही नियमित नहीं है तो योजनाओं की निगरानी, तकनीकी मूल्यांकन और गुणवत्ता सुनिश्चित करना असंभव है। इससे सरकार की विकास योजनाओं की साख पर भी आंच आती है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

बारिश के चलते सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला में बढ़ रहे हैं मरीजों की संख्या

Bhuvan Patel

कार्रवाई: अवैध शराब के तीन मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार, बुलेट बाइक समेत 14.39 लीटर शराब जब्त

Bhuvan Patel

भावना बोहरा की ममता से खिले मासूम चेहरे: सेमरहा के 24 बच्चे पहुंचे वाटर पार्क

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!