BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

दिव्यांगजनों के लिए खुशखबरी – अब हर मंगलवार और शुक्रवार को जिला अस्पताल में बनेगा दिव्यांगता प्रमाण पत्र

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा, जिले के दिव्यांगजनों को शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने के लिए अब प्रमाण-पत्र बनवाना और आसान हो गया है। कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को जिला चिकित्सालय कबीरधाम के कक्ष क्रमांक 15-बी (दिव्यांग शाखा) में ओपीडी समय प्रातः 9 से दोपहर 1 बजे तथा शाम 4 से 6 बजे तक 10-10 की संख्या में दिव्यांगजनों के प्रमाण-पत्र बनाए जाएंगे।
प्रमाणीकरण हेतु आधार कार्ड, राशन कार्ड की छायाप्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर जरूरी है, जबकि नवीनीकरण के लिए पुराना प्रमाण-पत्र भी प्रस्तुत करना होगा। ग्राम पंचायतों और नगरीय निकाय क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सरपंच-सचिव बैठकों में भी इसकी जानकारी दी जाएगी, ताकि कोई भी पात्र दिव्यांगजन प्रमाण-पत्र एवं यूडीआईडी पंजीयन से वंचित न रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा जेल

Bhuvan Patel

नपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी कल प्रस्तुत करेगें अपने कार्यकाल का प्रथम बजट

Bhuvan Patel

डॉ. अंबेडकर की जयंती पर सामाजिक समरसता दिवस मनाया गया, 48 ग्राम पंचायतों में डिजिटल सुविधा केंद्रों की स्थापना

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!