BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कवर्धा में भीषण सड़क हादसा: प्रदीप मिश्रा की कथा से लौट रहा परिवार दुर्घटनाग्रस्त, 8 घायल, 4 की हालत गंभीर

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा
चिल्फी घाटी में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई, जिसमें गरियाबंद के एक ही परिवार के 8 सदस्य घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब परिवार मध्यप्रदेश के बिजोरा में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा से लौट रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और डायल-112 की मदद से अस्पताल भिजवाया। चार लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बोड़ला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस के मुताबिक हादसे का कारण वाहन की तेज रफ्तार और ड्राइवर का नियंत्रण खोना बताया गया है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

आत्मानंद स्कूल रिश्वत कांड: गरीबों से वसूली उजागर, प्राचार्य को निलंबित करने भेजा पत्र , एफआईआर की मांग तेज

Bhuvan Patel

निःशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन 6 मार्च को

Bhuvan Patel

नगर विकास के लिए राज्य के बाद नगर पालिका में भाजपा की सरकार जरूरी तभी विकास को मिलेगी तेज गति-विजय शर्मा

Lomesh Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!