BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़पंडरियासमाचारसिटी न्यूज़

कन्या छात्रावास कुंडा में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस, तिरंगा लहराकर बच्चों को बांटे टिफिन

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कन्या छात्रावास कुंडा मुख्यालय में शनिवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्रावास परिसर में  सेवाराम कुर्रे ने विधिवत पूजन-अर्चन कर तिरंगे ध्वज का पूजन किया, दीप प्रज्वलित किया और श्रीफल तोड़कर ध्वजारोहण किया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित श्री रामस्वरूप साहू (प्रदेश कार्य समिति सदस्य), श्री ध्वजाराम चंद्राकार (अध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा कुंडा) और छात्रावास की अधीक्षिका श्रीमती ममता चतुर्वेदानी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। ध्वजारोहण के बाद सभी बच्चों को टिफिन वितरण किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, छात्रावास कर्मचारी एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे। राष्ट्रगान की गूंज से परिसर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो उठा। छात्राओं ने स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी झांकियां और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
स्वतंत्रता दिवस का महत्व :
वक्ताओं ने कहा कि 15 अगस्त का दिन केवल आज़ादी का उत्सव ही नहीं, बल्कि शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने का दिन है। यही दिन हमें यह संकल्प लेने की प्रेरणा देता है कि हम सभी मिलकर देश के विकास, एकता और अखंडता को बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाएँ।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

समग्र शिक्षा के लंबित निर्माण कार्यों पर प्रशासन सख़्त, 31 मार्च तक पूर्णता के निर्देश

Bhuvan Patel

शक्कर कारखाना  संचालन के संबंध में विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में किया ध्यानाकर्षण

Bhuvan Patel

हाई कमान के बुलावे पर अर्जुन तिवारी पहुंचे दिल्ली, नीलकंठ बदले जाने की संभावना

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!