BP NEWS CG
छत्तीसगढ़पंडरियासमाचारसिटी न्यूज़

जन्माष्टमी पर पौधारोपण, समिति सदस्यों को मिले टी-शर्ट – पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पर्यावरण संरक्षण समिति पंडरिया ने शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जनपद कार्यालय परिसर में कदम्ब का पौधा रोपित कर लोगों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने और पर्यावरण बचाने की अपील की।
इसी मौके पर शिक्षक डिगेश्वर पांडेय ने अपने जन्मदिन को खास बनाते हुए जनपद कार्यालय के पास नीम का पौधा लगाया और सभी से पौधारोपण को जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।
समिति के इस कार्यक्रम में मोहन राजपूत, अनुराग ठाकुर, गोविंद रजक, चंद्रप्रकाश राजपूत, मोहन सिंह (राजू), एस.एल. कुर्रे, राजीव श्रीवास्तव, मुकेश कौशिक, आशीष मिश्रा और गलीराम बंजारे (जोहन्नी) उपस्थित रहे।
टी-शर्ट प्रदान किए गए
जनपद पंचायत पंडरिया के जनपद सदस्य दिनेश कोशरिया ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समिति को 16 नग टी-शर्ट भेंट किए। उन्होंने भी समिति के साथ कदम्ब का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कोशरिया पूर्व में भी ट्री गार्ड उपलब्ध कराकर समिति को सहयोग करते रहे हैं और समय-समय पर प्रोत्साहित करते रहते हैं।
कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्यों ने संकल्प लिया कि हर त्यौहार और खास अवसर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संवर्धन में योगदान देंगे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिला विभागीय बंटवारा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने पास रखे अहम मंत्रालय

Bhuvan Patel

हेण्डपम्प पर अवैध कब्जा बना ग्रामीणों के लिए मुसीबत, जल संकट से जूझ रहा भरेवापारा मोहल्ला

Bhuvan Patel

कसडोल में छापेमारी: 34 हजार की अवैध शराब जब्त

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!