BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़पांडातराईबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कबीरधाम: तलवार से हमला, आरोपी गिरफ्तार – लेकिन अपराध दर बढ़ने से चिंता गहराई

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा। जिले में आपराधिक घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। स्वतंत्रता दिवस के दिन थाना पाण्डातराई क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर तलवार से हमला किए जाने की घटना ने एक बार फिर से कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, धोबघट्टी निवासी युवक जुगेश चंद्रवंशी ने थाना पाण्डातराई में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी दीपक चंद्रवंशी ने जमीन के विवाद को लेकर अश्लील गालियाँ दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए तलवार से हमला कर दिया। हालांकि, युवक ने डंडे से बचाव किया जिससे उसके पैर में चोट आई।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और घटना में प्रयुक्त तलवार जब्त की। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने स्पष्ट किया कि अपराधियों पर कठोर कार्रवाई ही जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने का उपाय है। उन्होंने कहा, “कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”
हालांकि, लगातार हो रही घटनाओं को लेकर लोगों में यह चर्चा भी है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं और आमजन में पुलिस का भय पहले जितना प्रभावी नहीं रहा। ऐसे में जिले में सुरक्षा-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की जरूरत महसूस की जा रही है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने शिक्षकों का किया सम्मान, कहा एक सभ्य समाज और देश की प्रगति में शिक्षकों का योगदान अतुलनीय

Bhuvan Patel

कबीरधाम में मत्स्य पालन विभाग सवालों के घेरे में: प्रतिबंध के बावजूद खुलेआम मछलियों की बिक्री, विभागीय कार्यशैली पर उठे सवाल

Bhuvan Patel

कांदावानी में जनमन योजना से बन रहे आवास , बैगा समुदाय में खुशी की लहर 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!