BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़पंडरियासमाचारसिटी न्यूज़

चांटा गांव में जंगली हाथी का आतंक : बुजुर्ग पर हमला, बाल-बाल बची जान , जिला अस्पताल में इलाज जारी 

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा/पंडरिया। पंडरिया विकासखंड के चांटा गांव में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। गांव के 60 वर्षीय बुजुर्ग धन सिंह पर जंगली हाथी ने हमला कर दिया। झोपड़ी के पास मौजूद धन सिंह अचानक हाथी के सामने आ गए और जान बचाने के लिए भागते-भागते उसके पैरों के बीच में आ गिरे। गनीमत रही कि हाथी ने सीधा हमला नहीं किया, जिससे उनकी जान बच गई।
जानकारी के मुताबिक, हादसे में धन सिंह कई बार गिर पड़े और घायल हो गए। परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल कुकदुर अस्पताल पहुँचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार अब उनकी हालत खतरे से बाहर है।
वन विभाग ने जारी किया अलर्ट
वन विभाग की टीम ने बताया कि हमला करने वाला हाथी वर्तमान में तेलियापानी-लेदरा मार्ग से होते हुए एमपी बॉर्डर की ओर बढ़ चुका है। ग्रामीणों को चेतावनी दी गई है कि वे हाथी के नजदीक न जाएं और किसी भी तरह से उसे उकसाने या भगाने का प्रयास न करें।
ग्रामीणों के लिए सावधानियां –
हाथी को देखकर उसके पास न जाएं।
समूह में सुरक्षित रास्तों से आवाजाही करें।
रात में अकेले खेतों और जंगल की ओर न निकलें।
वन विभाग द्वारा जारी अलर्ट और दिशा-निर्देशों का पालन करें।
यह पहली बार नहीं है जब पंडरिया क्षेत्र में हाथियों की आमद से ग्रामीण दहशत में आए हों। वन विभाग ने ग्रामीणों से संयम और सतर्कता बरतने की अपील की है ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना को टाला जा सके।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

भोरमदेव छेरकी कछार में नागा बैगा बैगिन मूर्ति का अनावरण

Bhuvan Patel

दुकानों को सुरक्षित रखने की मलेश राजपूत की मांग, सड़क चौड़ीकरण में संतुलित समाधान की उम्मीद

Bhuvan Patel

तृतीय अनुपूरक में 19762 करोड़ रूपए का बजट पारितबिजली बिल में राहत देने 326.97 करोड़ रूपए

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!