BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

बड़ौदा खुर्द में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 79वाँ स्वतंत्रता दिवस

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा। देश की आजादी के 79वें वर्षगांठ पर पूरे देश में आजादी का जश्न उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम पंचायत बड़ौदा खुर्द में भी स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया।
पंचायत भवन, प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी प्रांगण में तिरंगा झंडा फहराया गया। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने छोटे-छोटे बच्चों के साथ प्रभात फेरी निकाली। बच्चों की देशभक्ति नारों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जयकारों से पूरा गांव गूंज उठा।
विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर स्वतंत्रता संग्राम और देशभक्ति की झलक दिखाई। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच इंदरमन पटेल, उपसरपंच मथुरा बाई, सचिव मदन वर्मा, रोजगार सहायक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पंचगण और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
गांववासियों ने आजादी के इस पर्व को राष्ट्रीय एकता और बलिदान की याद के साथ मनाते हुए तिरंगे को सलामी दी और देशभक्ति की शपथ ली।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पंचमुखी बुढा महादेव मंदिर में 1994 अखण्ड रामधुनी संकीर्तन अनवरत चालू 

Bhuvan Patel

शेयर बाजार में दोगुना रिटर्न का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, पुलिस ने 6 और आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bhuvan Patel

जमीन के बंटवारे को लेकर टंगिया से किया प्राणघातक हमला, आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!