BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

पुलिस का ज़बरदस्त एक्शन — बेंदा से ₹2 लाख की अवैध शराब जब्त, मध्यप्रदेश कनेक्शन बेनक़ाब

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
जिले में अवैध शराब तस्करी और अपराध पर नकेल कसने पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के नेतृत्व में कबीरधाम पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। थाना चिल्फ़ी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बेंदा में दबिश देकर भारी मात्रा में शराब जब्त की है।
आरोपी छोटेलाल धुर्वे पिता शुक्ला सिंह धुर्वे (26 वर्ष), निवासी ग्राम बेंदा के घर से कुल 40 पेटी (359.280 बल्क लीटर) अवैध शराब ज़ब्त की गई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत ₹1,95,200 आँकी गई है। बरामद सामग्री में देशी और अंग्रेजी शराब की कई ब्रांड शामिल हैं, जिनमें 20 पेटी देशी प्लेन मदिरा, 10 पेटी जीनियस व्हिस्की, 2 पेटी पावर केन बियर, 2 पेटी पावर कुल बियर, 1 पेटी इम्पीरियल ब्लू, 1 पेटी मैजिक मोमेंट, 1 बोरी मेकडावल नं.01 रम और 1 बोरी देशी प्लेन शराब शामिल है।
पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ कि जब्त की गई शराब सीमावर्ती मध्यप्रदेश से कबीरधाम जिले में तस्करी कर लाई गई थी। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने कहा —
“कबीरधाम पुलिस का सीधा संदेश है – अवैध कारोबारियों के दिन अब लद चुके हैं। कानून से खिलवाड़ करने वालों के लिए जेल का दरवाज़ा हमेशा खुला है। जिले की फिज़ा बिगाड़ने वालों को किसी भी हाल में बख़्शा नहीं जाएगा।”

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा बालक आवासीय विद्यालय पोलमी का परिक्षा परिणाम शत प्रतिशत

Bhuvan Patel

विजय शर्मा ने निर्वाचन आयोग पर शिकायत के बाद भी कार्यवाही नही करने का लगाया आरोप 

Bhuvan Patel

जंगल की लूट में विभाग की मिलीभगत ,अवैध सागौन काष्ठ की जप्ती में उजागर हुई लापरवाही 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!