BP NEWS CG
कवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

कवर्धा में खेत की सुरक्षा के नाम पर करंट जाल बना मौत का जाल, टमाटर चोरी करने घुसे पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के रणवीरपुर चौकी अंतर्गत कोहड़िया गांव में रविवार की रात खेत में करंट से दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार खेत में लगे हाईटेंशन करंट तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान जहुरु निषाद और उसका बेटा श्रवण निषाद के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक दोनों देर रात खेत में टमाटर चोरी करने घुसे थे। खेत मालिक विशाल पटेल ने फसल को जंगली जानवरों और चोरों से बचाने के लिए चारों ओर करंट युक्त तार बिछा रखा था। इसी के संपर्क में आने से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सुबह खेत मालिक जब फसल देखने पहुंचा तो शव जमीन पर पड़े मिले।
घटना की खबर गांव में फैलते ही सनसनी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए लोहारा अस्पताल भेज दिया है।
गांव में खेती-किसानी के लिए किसान अपनी उपज को सुरक्षित रखने कई तरह के उपाय करते हैं, मगर करंट प्रवाहित कर सुरक्षा करना न केवल कानूनन अपराध है बल्कि जानलेवा भी साबित हो रहा है। ग्रामीण इलाकों में इस तरह की घटनाएं आए दिन सामने आ रही हैं। कृषि विशेषज्ञ भी मानते हैं कि फसल सुरक्षा के लिए करंट प्रवाहित तार लगाना बेहद खतरनाक है और किसानों को इसके बजाय आधुनिक व सुरक्षित तकनीकें अपनानी चाहिए।
इधर मृतक परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने खेत मालिक से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

सुधांशु बघेल जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 3 को हर गांव गली में मिल रहा है समर्थन एवंआशीर्वाद

Lomesh Patel

कार्रवाई – पेंड्री से चोरी हुआ ट्रक बरामद, 68 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, फरार साथियों की तलाश जारी

Bhuvan Patel

जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2025-26: 193 युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, विजेता करेंगे राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!