BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़ज्योतिषबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

मां नर्मदा उद्गम स्थल जुनवानी में भगवती सिद्ध दिव्य दरबार का भव्य आयोजन, 10 से 14 जनवरी तक आध्यात्मिक ऊर्जा का महासंगम

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
छत्तीसगढ़ की धार्मिक और आध्यात्मिक भूमि पर एक बार फिर श्रद्धा, भक्ति और सनातन संस्कृति का भव्य संगम होने जा रहा है। मां नर्मदा के पावन उद्गम स्थल ग्राम जुनवानी (कवर्धा) में भगवती सिद्ध दिव्य दरबार का आयोजन 10 जनवरी से 14 जनवरी 2026 तक अत्यंत श्रद्धा और भव्यता के साथ किया जा रहा है।
इस दिव्य आयोजन में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक दिव्य दरबार तथा दोपहर 2 बजे से सायं 5:30 बजे तक श्रीराम कथा का आयोजन होगा। प्रसिद्ध कथा प्रवक्ता पं. हरीश मिश्रा (रायपुर) अपने ओजस्वी वाणी से श्रीराम कथा के माध्यम से धर्म, संस्कार और मानव जीवन के उद्देश्य पर प्रकाश डालेंगे।
वहीं कालीपुत्र कालीशरण जी ‘हैप्पी बाबा’ के सान्निध्य में आयोजित होने वाला भगवती सिद्ध दिव्य दरबार श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा, आत्मिक शांति और जीवन पथ को सफल बनाने का सशक्त माध्यम बनेगा।
आयोजकों के अनुसार यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच, आध्यात्मिक जागरण और सनातन संस्कृति के संरक्षण का एक सशक्त प्रयास है। ग्राम जुनवानी का यह आयोजन जिले ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश और देशभर के धर्मप्रेमियों के लिए आस्था का केंद्र बनने जा रहा है।
आयोजक मंडल –
सुषमा गनपत बघेल, अध्यक्ष जनपद पंचायत कवर्धा
अनिता गणेश योगी, सरपंच ग्राम पंचायत लिमो
आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी, धर्मानुरागी श्रद्धालुओं से इस पावन आयोजन में सहभागी बनकर तन-मन-धन से सहयोग प्रदान करने और मानव जीवन को सार्थक बनाने का आह्वान किया है।
यह दिव्य आयोजन निश्चित रूप से आध्यात्मिक चेतना का राष्ट्रीय स्तर पर प्रभाव छोड़ने वाला धार्मिक उत्सव सिद्ध होगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

प्रेस और पुलिस लिखे वाहनों की भरमार ,जांच की आवश्यकता

Bhuvan Patel

विधायक भावना बोहरा ने पांडातराई उप तहसील भवन का किया शुभारंभ

Bhuvan Patel

उपमुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के प्रथम भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना के शेयर धारकों को रियायती दर पर शक्कर वितरण का शुभारंभ किया

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!