BP NEWS CG
क्राइमछत्तीसगढ़बलौदा बाजारसमाचारसिटी न्यूज़

“चाकूबाजी के मामलों ने खड़ी की गंभीर चुनौती : अपचारी बालक दिशा से भटके, जिम्मेदारों की अनदेखी पर सवाल”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
जिले में चाकूबाजी और धारदार हथियार रखने की प्रवृत्ति लगातार बढ़ती जा रही है। पुलिस की सख्ती के बावजूद माह अगस्त-2025 में 07 प्रकरण दर्ज हुए और 15 आरोपी पकड़े गए, जिनमें 06 अपचारी बालक भी शामिल हैं। यह केवल अपराध का मामला नहीं, बल्कि समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी है।
बलौदा बाजार पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में अब तक 08 चाकू, तलवार और अन्य हथियार जब्त किए जा चुके हैं। पुलिस का कहना है कि अपराधियों ने न सिर्फ हथियार रखे बल्कि सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड कर उसे फैशन और शौर्य का प्रतीक बनाने की कोशिश की।
दिशा से भटकते बालक – चेतावनी का संकेत
अपचारी बालकों की संलिप्तता इस बात का साफ संकेत है कि युवा वर्ग दिशा से भटक रहा है। सोशल मीडिया पर अपराध का प्रदर्शन करना उनकी मानसिकता और समाज में गलत प्रभाव का परिणाम है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह प्रवृत्ति भविष्य के लिए बेहद खतरनाक हो सकती है।
जिम्मेदारों की भूमिका सवालों के घेरे में
इन घटनाओं ने शिक्षा व्यवस्था, समाज और अभिभावकों की जिम्मेदारी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर क्यों बच्चे अपराध की राह पकड़ रहे हैं? क्यों अभिभावक समय रहते उन पर निगरानी और मार्गदर्शन नहीं कर पा रहे? केवल पुलिस की कार्रवाई से स्थिति नहीं सुधरेगी, समाज और परिवार को भी अपनी भूमिका निभानी होगी।
सिर्फ कार्रवाई नहीं, जागरूकता भी जरूरी
पुलिस लगातार धरपकड़ कर रही है, लेकिन मूल समस्या जागरूकता की कमी और मूल्य आधारित शिक्षा की अनदेखी है। यदि समाज ने इस चुनौती को गंभीरता से नहीं लिया तो आने वाले समय में यह प्रवृत्ति और खतरनाक रूप ले सकती है।
– यह केवल अपराध की खबर नहीं, बल्कि समाज के लिए आईना है। सवाल यह है कि क्या हम अपने युवाओं को सही दिशा देने में सक्षम हैं, या फिर उन्हें खोते देख मौन बने रहेंगे ।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कबीरधाम पुलिस का पहल : शिक्षा से वंचित 40 लोगो को भरवाया ओपन परीक्षा फॉर्म  शिक्षा विकास का मुख्य मार्ग – पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ओपन परीक्षा दिलाने वाले परीक्षार्थियों ने पुलिस अधीक्षक से की मुलाकात

Bhuvan Patel

सिख समाज द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 16 को

Bhuvan Patel

छत पर खपरैल की मरम्मत के दौरान करंट लगने से बुजुर्ग की मौत, भाटापारा के सूरजपुरा गांव की घटना

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!