BP NEWS CG
छत्तीसगढ़पंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

सड़क हादसे में पंडरिया जनपद पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष प्रज्ञेश तिवारी की माता की मौत, परिवार के तीन सदस्य घायल

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत भरनी के पास शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तखतपुर से बिलासपुर की ओर जा रही कार अचानक मवेशी के सामने आने से अनियंत्रित होकर सीधे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार विद्या तिवारी, जो कि पंडरिया जनपद पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष प्रज्ञेश तिवारी की माता थीं, की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके पति रमेश तिवारी, बहू और एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी घायलों को तत्काल संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। यह परिवार IMA के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विनोद तिवारी के भाई का बताया जा रहा है। घटना से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और इलाके में मातम का माहौल है। 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

लेपटॉप चोरी करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Bhuvan Patel

पंडरिया में आईपीएल सट्टेबाजी का बढ़ता जाल, सभी वर्ग आ रहे गिरफ्त में

Bhuvan Patel

छत्तीसगढ़ ग्राम युवा कल्याण कल्याण समिति द्वारा बैगाओ को वितरण किए गर्म कपड़ा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!