BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

माता बहादुर कलारिन सम्मान वर्ष 2025 के लिए आवेदन आमंत्रित

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 छत्तीसगढ़ शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष एवं नारी उत्थान की दिशा में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिला को प्रतिवर्ष ’’माता बहादुर कलारिन सम्मान’’ प्रदान किया जाता है। इस सम्मान के अंतर्गत चयनित महिला को 2 लाख रूपए की राशि एवं प्रशस्ति पट्टिका प्रदान की जाएगी। यह सम्मान महिलाओं को सामाजिक न्याय, साहसिक नेतृत्व एवं सशक्तिकरण की दिशा में प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इच्छुक एवं पात्र महिलाएं निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र दिनांक 26 सितंबर 2025, सायं 5ः30 बजे तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला कबीरधाम में जमा कर सकती हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। विस्तृत जानकारी एवं आवेदन प्रारूप जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग कबीरधाम के सूचना पटल एवं जिले की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त किए जा सकते हैं।

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कबीरधाम जिले के उचित मूल्य की दुकानों में चावल की हेराफेरी, बीस तारिक की बाद खुलता है दुकान

Bhuvan Patel

छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ कबीरधाम जिला अध्यक्ष चुनाव की अधिसूचना जारी, 15 जून को आमसभा में होगा प्रत्याशियों का खुलासा

Bhuvan Patel

10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस, जिले के 3.98 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी एलबेंडाजोल की खुराक

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!