BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

सड़कों पर मवेशी छोड़ने वालों पर गिरेगी गाज – कबीरधाम प्रशासन का ऐतिहासिक फैसला

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
सड़कों पर आवारा मवेशियों से हो रही दुर्घटनाओं और जनहानि को रोकने के लिए कबीरधाम जिला प्रशासन ने ऐतिहासिक निर्णय लिया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री गोपाल वर्मा ने आदेश जारी कर जिले में पशुओं का पंचायत स्तर पर पंजीयन और ईयर टैग को अनिवार्य कर दिया है ।
 मुख्य प्रावधान:
हर पशुपालक को अपने पशुओं का पंचायत में पंजीयन कराना होगा।
जन्म, मृत्यु और खरीदी-बिक्री की सूचना 15 दिनों में पंचायत को देना अनिवार्य।
प्रत्येक पशु पर ईयर टैग अनिवार्य, गुम होने पर 7 दिन में नया टैग लगाना होगा।
बिना चरवाहे के पशुओं को खुले में छोड़ना प्रतिबंधित।
पशु बाजारों में केवल पंजीकृत और ईयर टैग लगे पशुओं की ही खरीदी-बिक्री होगी।
खरीदी-बिक्री का ब्यौरा पंचायत और पशु चिकित्सा विभाग को अनिवार्य रूप से देना होगा।
 कड़ी कार्रवाई का प्रावधान
आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय न्याय संहिता 2023, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960, पशु अतिचार अधिनियम 1871 सहित अन्य प्रासंगिक कानूनों के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से पूरे कबीरधाम जिले में लागू कर दिया गया है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग की तकनीकी-विशेषज्ञ टीम की निगरानी में भोरमदेव मंदिर का किया जा रहा केमिकल ट्रीटमेंट, सुदृढ़ीकरण कार्य

Bhuvan Patel

हेडमास्टर ने ट्यूशन के बहाने आठवीं की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, पुलिस में शिकायत 

Bhuvan Patel

बीमार अशक्त वृद्ध महिला से दुष्कर्म: 2 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!