BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़पंडरियासमाचारसिटी न्यूज़

डॉ. नित्यानन्द शर्मा की धर्मपत्नी वनमला देवी का निधन — पुत्र जितेन्द्र शर्मा ने किया अंतिम संस्कार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा , 93 वर्षीय श्रीमती वनमला देवी, स्व8र्गीय डॉ. नित्यानन्द शर्मा की धर्मपत्नी, का 8 सितंबर 2025 को चंडीगढ़ में स्वर्गवास हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज पुत्र जितेन्द्र शर्मा द्वारा चंडीगढ़ में विधि-विधान के साथ संपन्न किया गया।
जानकारी के अनुसार श्रीमती वनमला देवी लंबे समय से अपने भतीजे-भतीजी, जो चंडीगढ़ पीजीआई में चिकित्सक के पद पर कार्यरत हैं, के साथ रह रही थीं। वृद्धावस्था में भी वे अपने परिजनों के स्नेह और देखभाल के बीच जीवनयापन कर रही थीं।
उनके निधन की सूचना से परिजनों, परिचितों और समाज में गहरा शोक व्याप्त है। अंतिम संस्कार में परिवारजनों सहित निकट संबंधियों और शुभचिंतकों ने सम्मिलित होकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

स्कूल जा रहे छात्र की सड़क दुर्घटन मौत, बहन की हालत गंभीर, इलाज जारी

Bhuvan Patel

प्रधानमंत्री पीएम-आशा योजना: किसानों के पंजीयन की तिथि 22 मई तक बढ़ी, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मिलेगा फसलों का लाभ

Bhuvan Patel

दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के आत्मनिर्भर जीवन की दिशा में सशक्त पहल — कबीरधाम में 401 हितग्राहियों को 43.92 लाख के सहायक उपकरण वितरित

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!