BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

बोड़ला में 70 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कवर्धा। अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी वृत्त बोड़ला ने 06 मई 2026 को ग्राम पालक, थाना बोड़ला क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 70 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की। मामले में लखन ध्रुव पिता राम सिंह को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण कायम किया गया है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 7,000 रुपये बताई गई है।

विवेचना अधिकारी अभिनव रायजादा ने बताया कि अवैध शराब निर्माण एवं भंडारण की सूचना मिलने पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी। मौके से भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन और विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा।

कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक गीता साहू, रिखी राम नेताम (परि), आबकारी मुख्य आरक्षक विद्या सिंह परमार तथा आरक्षक अमर पिल्ले और आकाश चौहान की सक्रिय भूमिका रही। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कैलाश चंद्रवंशी, ईश्वरीय साहु, बीरेंद्र साहू सहित 6 निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को मिला निर्वाचन प्रमाण 

Bhuvan Patel

पूर्व मंत्री मो.अकबर हिन्दू दत्तक ग्रहण एवं भरण पोषण अधिनियम पढने के बजाय हलाल कानून के बारे में पढ़े – अधिवक्ता पोखराज परिहार

Bhuvan Patel

उप मुख्यमंत्री से कराया लोकार्पण, अब बदहाली की मार झेल रही चौपाटी

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!