BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

हाईवे पर हादसे के बाद लूटपाट—कंटेनर से लाखों के इलेक्ट्रॉनिक सामान गायब, चालक फरार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा , नेशनल हाईवे-30 पर बोड़ला ब्लॉक अंतर्गत जीवमार नाला के पास बड़ा हादसा टल गया, लेकिन इसके बाद चोरी की वारदात ने पुलिस की परेशानी बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार कंटेनर वाहन अनियंत्रित होकर नदी में गिरने से बच गया और सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हालत में खड़ा हो गया। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

इसी बीच सुनसान इलाके का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने कंटेनर का पिछला गेट तोड़कर उसमें भरे लाखों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक सामान पर हाथ साफ कर दिया और फरार हो गए। राहगीरों ने जब कई दिनों से खड़े कंटेनर को लावारिश हालत में देखा, दरवाजा खुला पाया और सामान बिखरा देखा, तो इसकी सूचना तुरंत बोड़ला थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही बोड़ला पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से कंटेनर को थाना परिसर में खड़ा कर मालिक से संपर्क साधा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चालक के फरार होने और चोरी की घटना के पीछे कोई संगठित गिरोह शामिल है या नहीं।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

निजी वाहन से दौरा ,सरकारी वाहन के नाम पर डीजल चोरी की संभावना भोरमदेव महोत्सव के नाम पर छः सौ पचास किमी की फर्जीवाड़ा

Bhuvan Patel

बोड़ला में कांजी हाउस के पीछे पैठु में जाएगा साप्ताहिक बाजार

Bhuvan Patel

एसपी ने आधी रात किया शहर का निरीक्षण, लापरवाह पुलिसकर्मी पर कार्रवाई, सतर्क ड्यूटीवालों को मिला इनाम

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!