पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने ग्राम चरखुरा में 20 लाख रुपए से अधिक की लागत से होने वाले विभिन्न विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया।
भारी वर्षा के बावजूद भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणजनों ने आत्मीयता व उत्साह के साथ विधायक का स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा –
“जनता का विश्वास और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। यही संकल्प मुझे जनसेवा और विकास कार्यों को गति देने की प्रेरणा देता है। पंडरिया विधानसभा को निरंतर प्रगति और समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ाना हमारा संकल्प है।”
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत चरखुरा कला की सरपंच श्रीमती अर्चना जायसवाल, उप सरपंच प्रतिभा पाठक, पंचगण, संगठन पदाधिकारी एवं आसपास के ग्रामों से बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।