BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़पंडरियापंडरिया विधायकपांडातराईभावना बोहरा न्यूजसमाचारसिटी न्यूज़

पांडातराई में नवीन उप तहसील की स्थापना, विकास के लिए संकल्पित विधायक भावना बोहरा की मेहनत रंग लाई

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
नगर पंचायत पांडातराई के विकास और राजस्व कार्यों के सुचारू संचालन के लिए अब नवीन उप तहसील की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इस ऐतिहासिक फैसले से क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों को खसरा/खतौनी की नक़ल, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन और ऋण पुस्तिका सहित अन्य राजस्व कार्यों के लिए बार-बार तहसील मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा।
इस उपलब्धि के लिए विधायक भावना बोहरा ने कहा कि यह क्षेत्र के हर नागरिक के लिए विकास और सुविधाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा का आभार व्यक्त किया, जिनकी पहल और समर्थन से यह सुविधा संभव हो पाई।
विधायक भावना बोहरा ने कहा कि उनका संकल्प है कि पांडातराई क्षेत्र के हर नागरिक तक शासन की सुविधा पहुँच सके और विकास की गति तेज हो। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विकास के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।
यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएगा और नगर पंचायत पांडातराई के विकास में नई ऊर्जा और गति प्रदान करेगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

अंतरिम बजट 2024, आत्मनिर्भर भारत की समृद्धि का संकल्प है : भावना बोहरा

Bhuvan Patel

जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी सुधांशु बघेल ने घायल को पहुंचाया अस्पताल

Bhuvan Patel

नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल   

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!