BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़पंडरियाबड़ी खबरबलौदा बाजारबेमेतरामुंगेलीरायपुरसमाचारसिटी न्यूज़

छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद चुनाव 2025 : बिलासपुर के अधिवक्ता शशिकांत सोनकर ने परिषद सदस्य पद हेतु किया नामांकन, अधिवक्ता हितों की मजबूती से पैरवी का संकल्प

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद चुनाव 2025 की सरगर्मियों के बीच बिलासपुर के अधिवक्ता शशिकांत सोनकर ने परिषद सदस्य पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। यदुनंदन नगर, तिफरा (बिलासपुर) निवासी सोनकर लंबे समय से अधिवक्ता समुदाय से जुड़े रहे हैं और विधिक सेवाओं में अपनी सक्रिय भूमिका के लिए जाने जाते हैं।
नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने अपने साथी अधिवक्ताओं से समर्थन की अपील करते हुए कहा—
“मैं आपके विश्वास और सहयोग का आकांक्षी हूं। यदि मुझे सेवा का अवसर मिला, तो मैं परिषद में अधिवक्ताओं की आवाज को मजबूती से उठाऊंगा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करूंगा।”
सोनकर ने आगे कहा कि अधिवक्ता समाज को संगठित और सशक्त बनाने की दिशा में वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे। उन्होंने अधिवक्ताओं से आग्रह किया कि आगामी चुनाव में वे अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए उन्हें प्रथम वरीयता प्रदान करें।
परिषद चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं के बीच चर्चाएं तेज हो गई हैं। सोनकर की उम्मीदवारी को क्षेत्र में एक सशक्त विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। अब नजरें इस बात पर टिकी हैं कि अधिवक्ता समाज किस हद तक उनके समर्थन में लामबंद होता है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

1 करोड़ 84 लाख की ठगी करने वाला 9 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

पंडरिया में विकास का नया अध्याय: विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से गांव–गांव पहुँची 1.54 करोड़ की सौगात

Bhuvan Patel

गुलाल लगाकर बच्चों का किया गया स्वागत।स्कूल व पर्यावरण समिति ने रोपे पौधे।

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!