BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

आदिवासी छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले में कबीरधाम वकील संघ का बड़ा फैसला – आरोपियों की पैरवी नहीं होगी, हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट वकीलों से भी समाज ने की अपील”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
जिले में 24 सितम्बर को आदिवासी छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले ने पूरे समाज को झकझोर दिया है। इस संवेदनशील मामले में जिला वकील संघ कबीरधाम द्वारा ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है कि कोई भी अधिवक्ता आरोपी पक्ष की पैरवी नहीं करेगा।
आदिवासी समाज ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए वकील संघ का आभार व्यक्त किया है। समाज का कहना है कि यह कदम पीड़िता को न्याय दिलाने की दिशा में एक सशक्त पहल है। साथ ही आदिवासी समाज ने हाई कोर्ट वकील संघ बिलासपुर और सुप्रीम कोर्ट वकील संघ दिल्ली से भी अपील की है कि वे भी इस मामले में आरोपी पक्ष की पैरवी न करें और पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाने में सहयोग करें।
जिला आदिवासी समाज कबीरधाम ने आवेदन पत्र के माध्यम से यह स्पष्ट किया है कि इस मामले में समाज एकजुट है और चाहता है कि अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़ा संदेश दिया जा सके।
आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों  मनोज धुर्वे, गजराज, चैतुराम, चरण सिंह और धनश्याम मेरखी ने संयुक्त रूप से आवेदन पर हस्ताक्षर कर वकील संघ के निर्णय का समर्थन किया।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पंडरिया विधानसभा के विकास एवं सेवा का परम सौभग्य देने के लिए आप सभी मेरे परिवारजनों को मैं प्रणाम करती हूँ : भावना बोहरा

Bhuvan Patel

पत्नी बनी कातिल की मास्टरमाइंड, मामा और 2 सुपारी किलर संग रची खौफनाक साजिश — पति का सिर काटकर रेलवे लाइन में फेंका धड़

Bhuvan Patel

प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा 20 अप्रैल को

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!