पांडातराई प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी हिन्दू नववर्ष को बड़े हर्षोल्लास के साथ पांडातराई क्षेत्र के समस्त हिन्दू एवं सनातनीयो द्वारा मिलकर धूमधाम से मनाया जायेगा। 30 मार्च रविवार को भव्य एवं ऐतिहासिक शोभायात्रा का आयोजन पांडातराई नगर में किया गया है। हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2082 के स्वागत की तैयारी नगर में जोरों पर जारी है शोभा यात्रा की तैयारी को लेकर जहां युवाओ की टीम जी जान से जुटी हुई है शोभा यात्रा को लेकर पूरे नगर में झंडा बैनर सहित वही नगर के विभिन्न संस्था, समाज और संगठन ऐतिहासिक एवं भव्य शोभा यात्रा का स्वागत कर उसका साक्षी बनने सक्रिय हो गए है। शोभा यात्रा नगर के दैहान पारा स्थित अष्टभुजी दुर्गा मंदिर से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए महामाया मंदिर पहुंचेगी शोभा यात्रा महामाया मंदिर से भारत माता चौक पहुँचेगी जहां मां भारती की भव्य आरती होगी इस बार शोभा यात्रा में धुमाल पार्टी डीजे राउत नाचा डंडा नृत्य पंथी नृत्य बैगा नाच श्री रामजानकी व श्री हनुमान जी की चलित आकर्षक लाइटिंग के नृत्य का अनोखा प्रदर्शन, सहित भगवान् श्रीराम जी भव्य प्रतिमा मुख्य आकर्षण होगा। आयोजको ने नववर्ष मनाते हुए घर पर भगवा ध्वज फहराने, घर के प्रवेश द्वार पर तोरण लगाने,गोबर से लिपकर रंगोली बनाने की अपील करते हुए नववर्ष का प्रथम दिवस उत्साह के साथ मनाते हुए एक दूसरे को शुभकामनाएँ दे एवं बड़ो का आशीर्वाद प्राप्त करे।इस दिन संध्या के समय दीपक जला कर सहपरिवार मंदिर देव-दर्शन हेतु अवश्य जायें। विदित हो की हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष में प्रतिवर्ष शोभा यात्रा नगर में निकाली जाती है इस बार भी भव्य रूप देने के लिए आवश्यक तैयारियां लगभग पूर्णता की ओर है आपको बता दे कि हिन्दू नववर्ष का विशेष महत्व है। माना जाता है कि यह दिन सृष्टि रचना का पहला दिन है इस दिन से 1 अरब 97 करोड़ 39 लाख 49 हजार 122 वर्ष पूर्व ब्रम्हाजी ने जगत की रचना प्रारंभ की थी।” आयोजन समिति ने सभी से अधिक से अधिक संख्या में शोभा यात्रा में शामिल होने की अपील की है बहरहाल हिंदू नव वर्ष को लेकर क्षेत्र के सनातनियों में खासा उत्साह है