BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

खेत में काम करते समय बड़ा हादसा: बिजली के करंट से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 जिले के सहसपुर लोहारा से करीब 5 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम आमगांव में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में दवाई छिड़कने पहुंचे दो सगे भाइयों की बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, सुबह दोनों भाई अपने खेत में धान की फसल पर दवाई छिड़कने निकले थे। इसी दौरान खेत के पास लगे बिजली के खंभे से तार टूटकर जमीन पर गिरा हुआ था, जिससे खेत में करंट फैल गया। दोनों अनजाने में बिजली प्रवाहित तार के संपर्क में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
मृतकों की पहचान टीकम रजक (41 वर्ष) पिता गया राम रजक और सुरेंद्र रजक (37 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई ग्राम आमगांव, थाना लोहारा के निवासी थे।
घटना की सूचना मिलते ही लोहारा पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कार्यवही का आभाव : किराना दुकान, पान ठेले में बिक रहा धान की बीज , ज़िम्मेदार मौन

Bhuvan Patel

छत्तीसगढ़ सरकार की शासकीय सेवकों को सौगात , महंगाई भत्ता 53 प्रतिशत किए जाने का आदेश जारी

Bhuvan Patel

पत्नी की चरित्र शंका पर बैगा पति ने कुलहरी से किया प्रहार भाभी देवर की मौत

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!