BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

तेज रफ्तार ने ली पांच जिंदगियां, बोलेरो-ट्रक आमने-सामने भिड़े

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा। जिले के चिल्फी थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। अकलघरिया मोड़ के पास बोलेरो और ट्रक की जोरदार टक्कर में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक बोलेरो में कुल 9 लोग सवार थे, जो चिल्फी के धवईपानी गांव से कवर्धा की ओर जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों में ड्राइवर सहित 2 पुरुष, 1 महिला और 2 बच्चे शामिल हैं। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।
घटना की सूचना मिलते ही चिल्फी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक अनुमान के अनुसार तेज रफ्तार और अंधेरा हादसे की बड़ी वजह बताई जा रही है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

वनांचल ग्राम कोदवागोड़ान में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने ₹2.75 करोड़ की लागत से 100 सीटर बालक छात्रावास निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

Bhuvan Patel

वित्तीय अनियमितता पर गिरी गाज: कवर्धा के तत्कालीन शिक्षा अधिकारी संजय जायसवाल निलंबित

Bhuvan Patel

शिक्षा ही असली संपत्ति: पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने ‘लक्ष्य’ कोचिंग में विद्यार्थियों को किया प्रेरित

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!