कवर्धा/चिल्फी। रविवार शाम लगभग 4:30 बजे चिल्फी-धवईपानी मार्ग पर अकलघरिया गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बोलेरो क्रमांक CG07 AM 2839 और ट्रक क्रमांक CG06 GU 7674 के बीच जोरदार भिड़ंत में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।
जानकारी के अनुसार बोलेरो में कुल 10 लोग सवार थे, जिसमें 3 महिलाएं, 1 पुरुष और 1 बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को तत्काल चिल्फी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।
बताया जा रहा है कि बोलेरो सवार सभी लोग कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के पर्यटक हैं जो बिलासपुर से ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। रात में ट्रेन यात्रा का कार्यक्रम था, लेकिन उससे पहले ही यह बड़ा हादसा हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया और घटना स्थल पर टक्कर का दृश्य बेहद भयावह था— बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है।
🔹 घटना स्थल — अकलघरिया गांव, चिल्फी-धवईपानी मार्ग, जिला कबीरधाम
🔹 मृतक — 3 महिला, 1 पुरुष, 1 बच्ची
🔹 घायल — 5 गंभीर (सभी कोलकाता के निवासी)
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, वहीं इस हृदयविदारक हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर है।