BP NEWS CG
क्राइमबड़ी खबरबलौदा बाजारसमाचारसिटी न्यूज़

डमरू गांव के स्कूल परिसर में युवक का शव बरामद, फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
जिले के ग्राम डमरू में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डमरू के परिसर में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी।
सूचना पर थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया। शव कुछ दिन पुराना था और सड़न की अवस्था में पाया गया।
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव की पहचान प्रकाश कुमार बंछोर पिता चंदन कुमार (उम्र 19 वर्ष), निवासी ग्राम डमरू के रूप में की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रकाश कुमार 01 अक्टूबर 2025 को घर से बिना बताए निकला था और लौटकर नहीं आया। परिजनों ने उसे खोजने का प्रयास किया, जिसके बाद 04 अक्टूबर 2025 को उसकी गुमशुदगी रिपोर्ट थाना सिटी कोतवाली में दर्ज कराई गई थी।
घटनास्थल पर एफएसएल टीम भी पहुंची और फॉरेंसिक जांच की गई। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। घटना से पूरे गांव में मौजूद भय और शोक का माहौल देखा जा रहा है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कवर्धा में नहीं थम रहा वन्यजीव शिकार: तेंदुआ खाल के साथ 5 गिरफ्तार, बायसन के बाद फिर बड़ा खुलासा

Bhuvan Patel

तिरंगे की छांव में गूंजा राष्ट्रप्रेम — दिल्ली पब्लिक स्कूल, महाराजपुर का आयोजन बना मिसाल

Bhuvan Patel

असम मुख्यमंत्री की उपस्थिति में होगी भाजपा की जनसभा और विजय शर्मा का नामांकन

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!