BP NEWS CG
Breaking Newsबड़ी खबरसमाचार

मुख्यमंत्री कन्या विवाह”योजना अन्तर्गत वर वधू को बधाई देने कामटी पहुँचे महेश चन्द्रवँशी

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कामटी(पंडरिया):- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अतंर्गत जनपद पंचायत पंडरिया के ग्रामपंचायत कामटी में महिला बाल विकास के तत्वावधान में 12 जोड़े वर वधु शादी के पवित्र परिणय सूत्र में बधे । इस पुनीत कार्य में वर वधु को बधाई एवं शुभकामनाएं देने छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य महेश चन्द्रवँशी ग्राम कामटी पहुँचे ।जहाँ उन्होने वर वधु को नवदम्पति जीवन मे प्रवेश हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं के साथ टिकावन(उपहार) स्वरूप साड़ी एवं राशि भेट किया। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा हर जोड़ें को “मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना” 50-50 हजार की राशि दिया जाता है। आयोग सदस्य महेश चन्द्रवँशी ने अपनी संबोधन में सभी नवदाम्पत्य वर वधु एवं उनके परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुऐ इस योजना में मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी के योगदान को लोगो के बीच विस्तार से चर्चा की। उपस्थित लोग तथा लाभार्थियों के परिवार जनों ने चन्द्रवँशी जी एवं कांग्रेस सरकार का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया ।

     कार्यक्रम में महेश चन्द्रवँशी के साथ ललित धुर्वे (जोन प्रभारी),सन्तराम धुर्वे (सेक्टर प्रभारी),कमल पटेल(अध्यक्ष राजीव युवा मितान कामटी),भूपेंद्र पटेल(अध्यक्ष राजीव युवा मितान तेलिया पानी),रामकुमार ठाकुर (पूर्व ब्लाक अध्यक्ष ),शिव गुप्ता (विधायक प्रतिनिधि), गणेश राज (युवा कांग्रेस) ग्राम वासी , वर वधु के परिवार तथा महिला बाल विकास के अधिकारी एवं कर्मचारियों उपस्थित रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

ग्रामीणों को मिला सेहत का संबल: खपरी में आयोजित निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर में 138 मरीजों का उपचार

Bhuvan Patel

कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने जिले की दिव्यांग खिलाड़ी छोटी मेहरा को शुभकामनाएं देते हुए उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की अंतर्राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कबीरधाम जिले की दिव्यांग खिलाड़ी छोटी मेहरा ने बनया था बड़ा रिकार्ड

Bhuvan Patel

नाबालिक छात्राओं से छेड़खानी करने वाला प्रधान पाठक गिरफ्तार, महिला शिक्षिका भी कार्रवाई की जद में

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!