BP NEWS CG
क्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबरबलौदा बाजारसमाचार

दशमेश ढाबा संचालक गिरफ्तार, अफीम-डोडा सहित ₹36 हजार का अवैध मादक पदार्थ बरामद

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने ग्राम दरचुरा स्थित  ढाबा के संचालक मोहम्मद मोबिन सिद्दीकी (उम्र 38 वर्ष, निवासी रायपुर, वर्तमान निवासी दरचुरा) को गिरफ्तार कर अफीम और डोडा सहित कुल ₹36,000 कीमत का सामान जब्त किया है।
मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ढाबा परिसर की सघन तलाशी ली, जिसमें 57 ग्राम अफीम (कीमत ₹5,500) और 1.547 किलोग्राम डोडा (कीमत ₹3,500) बरामद हुआ। इसके अलावा आरोपी से अवैध मादक पदार्थों की बिक्री रकम ₹27,000 भी जब्त की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 568/2025, धारा 15, 17, 18 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया जारी है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सिमगा थाना क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ-सट्टा और मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

अंबिका गोलू सोनवानी सुयोग्य शिक्षित एवं समाजसेवी जनपद सदस्य,प्रत्याशी क्षेत्र क्रमांक 14 को हर गांव में मिल रही है अभूतपूर्व जनता का सहानुभूति और आशीर्वाद

Bhuvan Patel

गुरु घासीदास बाबा जी के विचार आज भी सामाजिक समरसता की मजबूत नींव : विधायक भावना बोहरा

Bhuvan Patel

जनपद पंचायत पंडरिया परिसर में लगी आग , सिलेंडर फटने से समान अस्त व्यस्त 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!