BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

धनतेरस पर गन्ना किसानों को मिलेगी मीठी सौगात — उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा करेंगे 50 किलो शक्कर वितरण और किसान रेस्ट हाउस का लोकार्पण

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा। धनतेरस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा किसानों के लिए एक बड़ी सौगात लेकर आ रहे हैं। वे कल भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना राम्हेपुर में आयोजित विशेष समारोह में शेयरधारी गन्ना कृषकों को रियायती दर पर 50 किलो शक्कर का वितरण करेंगे। इसी कार्यक्रम में वे शक्कर कारखाना परिसर में नवनिर्मित किसान रेस्ट हाउस “बलराम सदन” का लोकार्पण भी करेंगे।
कार्यक्रम शनिवार, 18 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे से आयोजित किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में किसान और सहकारी संस्था के सदस्य उपस्थित रहेंगे।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के कुशल नेतृत्व में भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने पिछले वर्षों में गन्ना उत्पादक किसानों को देशभर में सर्वाधिक गन्ना मूल्य, उच्च रिकवरी दर और बोनस देने का कीर्तिमान स्थापित किया है। अब धनतेरस के शुभ अवसर पर किसानों को शक्कर वितरण का यह विशेष उपहार कारखाने और क्षेत्रीय सहकारिता आंदोलन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को और सशक्त करेगा।
किसानों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल है। समारोह में जिले के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और सहकारी क्षेत्र के वरिष्ठजन भी मौजूद रहेंगे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कलेक्टर कार्यालय परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का किया अनावरण छत्तीसगढ़ की अस्मिता, स्वाभिमान और सम्मान की प्रतीक है छत्तीसगढ़ महतारी -मुख्यमंत्री श्री बघेल

Bhuvan Patel

पंचायतो के अटल चौक, जनपदों के सभागार और स्कूल में सुशासन का विशेष आयोजन

Bhuvan Patel

बोडला में महिला से छेड़छाड़ की कोशिश, पुलिस की तत्परता से आरोपी मौके से फरार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!