BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया मोहगांव–छांटा–कोको सड़क निर्माण का भूमिपूजन, शिक्षा–सुविधाओं सहित कई विकास कार्यों की घोषणा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण विकास के अपने संकल्प को तेजी से जमीन पर उतार रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के सक्रिय प्रयासों से राज्य के दूरस्थ गांवों में बुनियादी ढांचे को नई मजबूती मिल रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 2 करोड़ 97 लाख रुपए की लागत से बनने वाली 4.30 किमी लंबी मोहगांव–छांटा–कोको सड़क का आज उपमुख्यमंत्री ने विधिवत भूमिपूजन किया।
यह सड़क केवल आवागमन का रास्ता नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक बदलाव का आधार मानी जा रही है। वर्षों से सड़क सुविधा से वंचित ग्रामवासियों के लिए यह परियोजना विकास के नए अध्याय की शुरुआत है। सड़क निर्माण से तीनों गांवों के हजारों लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और शिक्षा, स्वास्थ्य व व्यापारिक गतिविधियों में बड़ी बढ़ोतरी होगी।
कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणा की। इनमें हायर सेकेंडरी स्कूल भवन निर्माण, स्कूल परिसर समतलीकरण, सीसी रोड, मंच निर्माण, साइकिल स्टैंड निर्माण और छांटा–कोको मार्ग के बीच मुरमीकरण हेतु 5 लाख रुपए का प्रावधान शामिल है। सहकारी समिति तक पहुंच मार्ग के लिए सीसी रोड निर्माण की घोषणा भी ग्रामीणों को बड़ी राहत देने वाली है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार गांवों तक विकास की मुख्यधारा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। मजबूत सड़कें केवल सुविधा नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ होती हैं। यह सड़क परियोजना स्थानीय युवाओं, किसानों और छात्रों के लिए नए अवसर पैदा करेगी तथा क्षेत्र की प्रगति को गति देगी।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा: समाज की प्रगति की नींव

Bhuvan Patel

दिल्ली पब्लिक स्कूल, कवर्धा में श्रम दिवस एवं बोरे बासी दिवस का गरिमामयी आयोजन

Bhuvan Patel

महिला सुरक्षा पर गहराया संकट — कानून बने, मगर हालात बेहाल”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!