BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

दीपावली पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का स्वच्छता कर्मियों के नाम स्नेहिल सम्मान — “स्वच्छता ही असली प्रकाश”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा में पहली बार मंत्री निवास पर स्वच्छता दीदीयों व कमांडो के साथ दीपावली जलपान और उपहार वितरण
 दीपावली के अवसर पर उपमुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक श्री विजय शर्मा ने स्वच्छता कर्मियों के सम्मान में एक अनोखी पहल की। अपने निज निवास पर नगरपालिका क्षेत्र के करीब 200 स्वच्छता दीदीयों और कमांडो को आमंत्रित कर उन्होंने उनके साथ जलपान किया और मिठाई व उपहार देकर सम्मानित किया।
यह छत्तीसगढ़ राज्य में पहली बार हुआ जब किसी मंत्री ने दीपावली के दिन अपने आवास पर स्वच्छता कर्मियों को आमंत्रित कर आत्मीय स्नेहिल कार्यक्रम आयोजित किया।
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा — “वास्तविक दीप वे हैं जो नगर को स्वच्छता का प्रकाश देते हैं। दीपावली का असली अर्थ उन हाथों का सम्मान है जो रोज हमारे शहर को जगमग बनाते हैं।”
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की भावना को आगे बढ़ाते हुए कहा कि इन स्वच्छता दीदीयों और भाइयों ने ही धरातल पर इस अभियान को सफल बनाया है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, नगरपालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चन्द्रवंशी सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में स्वच्छता कर्मियों ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सम्मान ने उनका मनोबल और सेवा भावना दोनों को कई गुना बढ़ा दिया है।
नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने उपमुख्यमंत्री की इस प्रेरणादायी पहल की सराहना करते हुए कहा कि “वास्तविक दीप वही हैं जो अपने कर्म से दूसरों के जीवन में प्रकाश फैलाते हैं

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

मुख्यालय में रहने से परहेज, प्रतिदिन साठ किलोमीटर का सफर , कैसे दूर होगी कुपोषण

Bhuvan Patel

पहली बरसात में  उखाड़   गया 5 लाख का सीसी रोड — जिला खनिज न्यास मद की राशि का दुरुपयोग, जांच और कार्रवाई की मांग तेज

Bhuvan Patel

कुकदुर तहसील भवन निर्माण में अनियमितता! अनुबंध अवधि खत्म, 64.71 लाख की परियोजना अधूरी और घटिया ईंट से भवन की मजबूती पर सवाल

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!