BP NEWS CG
कवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

सिल्हाटी में युवक पर जानलेवा हमला करने वाले चारों आरोपी 3 घंटे में गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
थाना सहसपुर लोहारा क्षेत्र के ग्राम सिल्हाटी में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले चारों आरोपियों को कबीरधाम पुलिस ने मात्र तीन घंटे में गिरफ्तार कर अपनी तत्परता और दक्षता का परिचय दिया।
प्रकरण में आरोपी नितेश उर्फ नितिन वैष्णव, हरीश वैष्णव, मीनेश वैष्णव (सभी निवासी सिल्हाटी) तथा अभिषेक शर्मा (निवासी लोहारा) को छुईखदान और आसपास के क्षेत्रों से दबोचा गया।
घटना 24 अक्टूबर की है, जब मामूली विवाद के दौरान नितेश ने दिलीप जोशी पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर थाना प्रभारी मनीष मिश्रा के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
टीम में SDOP प्रतीक चतुर्वेदी, ASI बलदाऊ भट्ट, HC अनिल साहू और आरक्षक पुरुषोत्तम ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि “जिले में अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, कानून के खिलाफ कदम उठाने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई जारी रहेगी।”
कबीरधाम पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी विवाद में हिंसा का सहारा न लें, और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें — पुलिस हमेशा जनता के साथ है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

लाखो के सरकारी धान को बेच दिए प्रबंधक , जारी हुआ नोटिस , नहीं दिया जवाब

Bhuvan Patel

भ्रष्ट्राचार : डी एफ ओ बदला लेकिन रवैया नहीं , अबतक नही हुआ डब्ल्यू बी एम सड़क की जांच , निर्देश के बावजूद जांच नही 

Bhuvan Patel

दतिलहा मंदिर के पास 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, तीन दिन बाद मिला शव

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!