BP NEWS CG
पंडरियापंडरिया विधायकबड़ी खबरभावना बोहरा न्यूजसमाचारसिटी न्यूज़

“बिहार में फिर बजेगा एनडीए का बिगुल, जनता का विश्वास मोदी नेतृत्व पर अडिग — भावना बोहरा”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
भारतीय जनता पार्टी की पंडरिया विधायक श्रीमति भावना बोहरा ने कहा कि — “केंद्र की भाजपा सरकार और एनडीए गठबंधन की नीतियों पर बिहार की जनता एक बार फिर अपने विश्वास की मुहर लगाने को तैयार है।”
पार्टी द्वारा उन्हें सारण जिले की सोनपुर विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जिसके तहत वे निरंतर क्षेत्रीय भ्रमण, बूथ-स्तरीय बैठकों और कार्यकर्ता संवाद के माध्यम से एनडीए प्रत्याशी श्री विनय कुमार सिंह के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चला रही हैं।

7

भावना बोहरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए परिवर्तन को जनता ने अपनी आँखों से देखा है — “बिजली, सड़क, पानी, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और किसानों के उत्थान के क्षेत्र में एनडीए सरकार ने जो उपलब्धियाँ दी हैं, वह अब हर घर की कहानी बन चुकी हैं।”
उन्होंने कहा कि बिहार में ‘जंगलराज’ समाप्त कर सुशासन की नींव रखने का श्रेय एनडीए सरकार को जाता है, और जनता अब एक विकसित, आत्मनिर्भर बिहार की ओर अग्रसर है।
“जनता के बीच संवाद के दौरान लोगों में उत्साह और विश्वास स्पष्ट झलक रहा है। यह माहौल बता रहा है कि बिहार एक बार फिर मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए को ऐतिहासिक विजय दिलाएगा,” — भावना बोहरा ने कहा।
उन्होंने आगे जोड़ा कि एनडीए सरकार ने युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सम्मान, किसानों को संबल और समाज को सुरक्षा दी है, यही कारण है कि बिहार का हर वर्ग विकास के इस पथ पर एनडीए के साथ कदम मिला रहा है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

आजादी के अमृत काल में वनवासी मूलभूत सुविधाओं से वंचित 

Bhuvan Patel

डॉ.भीम राव अंबेडकर साहेब जयंती पर आनंद सिंह के नेतृत्व में बांटा गया शरबत

Bhuvan Patel

आखिर मनरेगा सिस्टम में कब आएगा सुधार ,कबीरधाम में हाल बेहाल जिम्मेदारों की भूमिका संदेह के दायरे में

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!