BP NEWS CG
क्राइमछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

प्रेम संबंध से इनकार पर युवती की नृशंस हत्या — आरोपी साइकोपैथ निकला, 19 फर्जी महिला इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर करता था ठगी और भ्रम फैलाव

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 ग्राम चरोटी में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ प्रेम संबंध से इंकार करने पर एक युवती की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को पैरावट में जलाने की सनसनीखेज घटना हुई। सिटी कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी सालिक राम पैकरा (25 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है, जो साइकोपैथ और क्रूर प्रवृत्ति का व्यक्ति बताया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में गठित जांच दल ने घटना का पर्दाफाश करते हुए बताया कि आरोपी मृतिका तेजस्विनी पटेल (26 वर्ष) के साथ मजदूरी के दौरान प्रेम संबंध में था। कुछ समय पूर्व दोनों के बीच विवाद होने के बाद युवती ने उससे दूरी बना ली थी। इसी बात से क्षुब्ध आरोपी ने 24-25 अक्टूबर की दरम्यानी रात युवती को मिलने बुलाया और बात करने से मना करने पर उस पर चाकू और लकड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद आरोपी ने मृतका का शव पास ही के पैरावट में खींचकर आग लगा दी, ताकि पहचान मिटाई जा सके। सुबह वह सामान्य व्यवहार करता रहा ताकि किसी को शक न हो।
जांच में चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ कि आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रवृत्ति का है। वह महिलाओं के कपड़े पहनता था और खुद की तस्वीरें खींचकर रखता था। पुलिस ने उसके घर से ऐसी कई तस्वीरें जब्त की हैं। साथ ही आरोपी ने इंस्टाग्राम पर 19 फर्जी अकाउंट बनाए थे, जिनमें वह अलग-अलग महिलाओं के नाम और फोटो लगाकर ऑनलाइन गतिविधियां करता था।
फिलहाल पुलिस आरोपी से सोशल मीडिया नेटवर्क और महिला संबंधित ठगी या अन्य अपराधों को लेकर पूछताछ कर रही है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व पुनः मिलने से क्षेत्र में हर्ष

Bhuvan Patel

विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कल 11 बजे से 

Bhuvan Patel

झपटमारी की वारदात का खुलासा: महिला से चेन लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!