BP NEWS CG
छत्तीसगढ़पंडरियासमाचारसिटी न्यूज़

अब कोई नहीं रहेगा भूखा” — सीता रसोई बना मानवीय सेवा का मॉडल 

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
भूख के खिलाफ मानवीय जंग छेड़ने वाली पहल “सीता रसोई” पंडरिया में समाजसेवा का प्रेरक उदाहरण बन चुकी है। “अब कोई नहीं रहेगा भूखा” इस संकल्प के साथ शुरू हुई यह मुहिम मात्र ₹30 में भरपेट भोजन उपलब्ध करा रही है।
 पंडरिया में मानव सेवा समिति द्वारा संचालित सीता रसोई का उद्देश्य है— गरीब, मजदूर, असहाय और जरूरतमंद लोगों को ससम्मान भोजन उपलब्ध कराना, ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए।
आज बिटिया चारु शर्मा के जन्मदिन पर उनके माता-पिता योगेश शर्मा और अंजु शर्मा ने सीता रसोई में ₹3100/- का सहयोग प्रदान कर इस अभियान को और मजबूती दी। 
समिति ने इस मानवीय योगदान के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया और बिटिया के उज्ज्वल भविष्य व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
सीता रसोई का यह प्रयास न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर “सामाजिक उत्तरदायित्व और जनसहयोग से भूखमुक्त भारत” की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हो रहा है।
 स्थान: वार्ड क्रमांक 07, जनपद पंचायत के बाजू, लोरमी रोड, पंडरिया

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

सहसपुर-लोहारा परियोजना के 259 आंगनबाड़ी केंद्रों में राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ

Bhuvan Patel

पंच परिवर्तन से समाज सुधार एवं राष्ट्र निर्माण का आह्वान – अखिल भारतीय सह प्रचारक प्रमुख

Bhuvan Patel

13 हजार लोगों की जमा पूंजी पर डाका, 29 करोड़ की ठगी के दो और आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!