BP NEWS CG
छत्तीसगढ़बड़ी खबरबलौदा बाजारसमाचारसिटी न्यूज़

गुरुनानक जयंती पर भारत माता सेवा ट्रस्ट ने बढ़ाया सम्मान का हाथ – सफाई कर्मियों को कंबल भेंटकर किया गौरवान्वित”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
बलौदाबाजार। गुरुनानक देव जयंती के पावन अवसर पर भारत माता सेवा ट्रस्ट द्वारा सफाई कर्मियों के समर्पण और सेवा भाव को सम्मानित करते हुए एक अनोखी पहल की गई। स्वीपर कॉलोनी में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लेखराम वर्मा, अध्यक्षता ट्रस्ट प्रमुख टेसूलाल धुरंधर तथा विशिष्ट अतिथि रामकुमार सार्थी (उपाध्यक्ष, घसिया उत्कल समाज) रहे।
कार्यक्रम में चि. देवांश वर्मा के जन्मदिवस पर सफाई कर्मियों को कंबल भेंटकर सम्मानित किया गया।
रामकुमार सार्थी ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद पहली बार समाज के सफाई कर्मियों को किसी समाजसेवी संस्था द्वारा सम्मानित किया जाना गर्व की बात है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए टेसूलाल धुरंधर ने गुरुनानक जयंती की शुभकामनाएं देते हुए समाज को भारत माता का छायाचित्र एवं बेटी युक्तामुखी सोना को शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि पर प्रमाण पत्र भेंट किया।
सम्मानित होने वालों में सुरेश कुमार, राजू मरैय्या, चंदा बाई, जेठिया, नीतू, गुड्डी, शैलेन्द्री, सुशीला, रामबाई, मिथिला बाई, गुड़िया, लक्ष्मी, गायत्री, उर्मिला, उदल सेंद्रे शामिल थे।
कार्यक्रम का संचालन विनय गुप्ता और आभार प्रदर्शन नीरज परगनिहा ने किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के उन कर्मशील हाथों को सम्मान देना था, जो प्रतिदिन स्वच्छता और स्वास्थ्य की नींव मजबूत करते हैं। भारत माता सेवा ट्रस्ट ने यह संदेश दिया कि सच्ची सेवा वही है जो सबसे निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सम्मान पहुंचाए।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

शराब बेच रहा आबकारी, पकड़कर कार्यवाही कर रहा पुलिस 

Bhuvan Patel

गांधी मैदान में हुआ भव्य होली मिलन समारोह , विधानसभा अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधि हुए शामिल

Bhuvan Patel

शिक्षा और पोषण से वंचित कौहापानी: विशेष पिछड़ी जनजाति के बच्चों का भविष्य अधर में”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!