BP NEWS CG
समाचार

सट्टा पट्टी लिखने वाले तीन आरोपीयो को कुण्डा पुलिस ने धर दबोचा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कबीरधाम : पुलिस अधीक्षक  डॉ0 लाल उमेंद सिंह के द्वारा जिला के समस्त पुलिस अनुविभागीय अधिकारी एवं थाना चौकी प्रभारियों को अपने – अपने थाना / चौकी क्षेत्र में अपराधिक कृतों को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों पर उचित वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है । जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुण्डा निरीक्षक श्री राजेन्द्र सिंह राजपूत के कुशल नेतृत्व में जुआ, सट्टा, आबकारी, मादक पदार्थ परिवहन पर अंकुश लगाने थाने में टीम गठित कर क्षेत्र में रवाना किया गया था । साथ ही थाना क्षेत्र के विश्वसनीय मुखबिरो से आवश्यक सूचना एकत्र कर असामाजिक तत्वों पर उचित वैधानिक कार्यवाही करने दिशा निर्देश दिया गया था । इसी तारतम्य में दिनांक -25.04.2023 को थाना प्रभारी महोदय द्वारा थाना के अलग-अलग क्षेत्र में टीम रवाना किया गया कि विश्वसनीय मुखबिर के द्वारा सूचना दिया गया कि ग्राम कुण्डा अलग अलग स्थानों में 01. तुलाराम चंद्राकर पिता स्व संतराम चंद्राकर उम्र 56 साल, 02.रामफल साहू पिता अगनू राम साहू उम्र 40 साल, 03. टायसन उफ्र गणेश मेहरा पिता अलख मेहरा उम्र 33 साल तीनो साकिना कुण्डा थाना कुण्डा जिला कबीरधाम द्वारा अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखकर अंक गणित के अंको सट्टा नामक जुआ खेलाने की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी आरोपीयो के कब्जे से तीन नग मोबाईल एवं नगदी रकम 9860रू. को समक्ष गवाहों के जप्त किया गया । आरोपीयों का कृत्य धारा- 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेश अधिनियम 2022 का दंडनीय अपराध का पाये जाने से उक्त आरोपीयों 01. तुलाराम चंद्राकर, 02. रामफल साहू, 03. टायसन उर्फ गणेश मेहरा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 73,74,75,/2023 धारा धारा- 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेश अधिनियम 2022 का अपराध दिनांक 25.04.2023 को पंजीबद्ध कर आरोपीयों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष रिमांड हेतु प्रस्तुत किया गया है ।
                उक्त कार्यवाही में सउनि0 जितेन्द्र सिंह चंदेल, प्र0आर0 05 संतोष वर्मा, प्र0आर0 321 ज्ञानेश्वर केलकर, आर0क्र0 485 कल्याण सिंह गेंड्रे, आर0क्र0 334 संजय विश्वकर्मा, आर0क्र0 497 विकास श्रीवास्तव का सराहनीय योगदान रहा ।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

विधानसभा आम निर्वाचन 2023 कबीरधाम जिले के पंडरिया एवं कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों की नाम वापसी एवं चुनाव चिन्ह आबंटित

Bhuvan Patel

कोरबा से कवर्धा जा रही तिवारी ट्रेवल्स की बस किशुनगढ़ के पास पलटी

Bhuvan Patel

अब तक 2921बेरोजगारों ने युवाओं ने कराया पंजीयन

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!