BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

एनएच-30 पर फिर मौत से आमना-सामना : आयचर की टक्कर से दो बाइक सवार घायल, डायल-112 चालक ने खुद पिता को पहुंचाया अस्पताल

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा/बोड़ला, नेशनल हाईवे-30 एक बार फिर हादसे का गवाह बना। बुधवार की सुबह अमलीडीही के पास तेज रफ्तार आयचर वाहन ने सामने से आ रही HF डीलक्स बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में लालाराम/पूरन मेश्राम (निवासी बैरख) और मिलाप उर्फ साखू धुर्वे (55 वर्ष, निवासी रानीदहरा बैरख) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बोड़ला से घर लौट रहे थे कि यह दर्दनाक हादसा हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आयचर चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला लाया गया।
बेटे का कर्तव्य बना मिसाल 
घायल पिता को खुद पहुंचाया अस्पताल
घटना का सबसे भावुक पल तब सामने आया जब डायल-112 वाहन चालक कृष्णा धुर्वे मौके पर पहुंचा और गंभीर रूप से घायल अपने पिता मिलाप धुर्वे को उसी सरकारी वाहन से अस्पताल ले गया। यह दृश्य देखकर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं — एक बेटे की सेवा भावना और ड्यूटी का अनोखा संगम सभी के लिए प्रेरणा बन गया।
 जान पर भारी लापरवाही
दोनों बाइक सवारों ने हादसे के वक्त हेलमेट नहीं पहना था, जिसके कारण सिर पर गंभीर चोटें आईं। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि हेलमेट का उपयोग किया गया होता तो चोटों की गंभीरता कम हो सकती थी।
 अमलीडीही का मोड़ बना ‘ब्लैक स्पॉट’, लगातार हादसे फिर भी कार्रवाई नहीं
ग्रामीणों ने बताया कि अमलीडीही के अंधे मोड़ के कारण वाहन चालक सामने से आने वाले को नहीं देख पाते, जिससे हादसे लगातार हो रहे हैं। वन विभाग के पज जांच नाका (बोड़ला) से लेकर अमलीडीही मोड़ तक कई दुर्घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, जिनमें दो युवकों की मौत भी हो चुकी है।
 प्रशासन की चुप्पी पर सवाल
स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और परिवहन विभाग से मांग की है कि एनएच-30 के इस हिस्से में स्पीड ब्रेकर, चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं और हेलमेट जांच अभियान चलाया जाए। नागरिकों ने कहा — “प्रशासन की लापरवाही अब जानलेवा बन चुकी है, कार्रवाई अब नहीं तो कब ।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कुर्सी के कान मंच पर मुस्कान, शब्दों में तीर… आखिर निशाने पर कौन

Bhuvan Patel

गरीबों के हक पर डाका! कवर्धा में सरकारी राशन दुकान से 26 क्विंटल चावल पार, CCTV के निर्देश हवा में

Bhuvan Patel

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा आज देंगे त्यागपत्र ,जाने वजह

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!