BP NEWS CG
क्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबरबलौदा बाजारसमाचारसिटी न्यूज़

कामयाबी: महिला कमांडो दल की मदद से मोपका के ढाबा में छापा, दो फरार शराब कोचिए गिरफ्तार – 93 पाव देशी मसाला शराब जप्त

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 महत्वाकांक्षी योजना “समाधान सेल” के तहत एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। समाधान हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस सहायता केंद्र निपनिया की टीम ने महिला कमांडो दल के सहयोग से ग्राम मोपका स्थित एक ढाबा में छापा मारकर दो फरार शराब कोचियों राजकुमार धृतलहरे (37 वर्ष) एवं अमित कुमार धृतलहरे (19 वर्ष) को गिरफ्तार किया है।
कार्रवाई के दौरान ढाबा से ₹9300 कीमत मूल्य की 93 पाव देशी मसाला शराब जप्त की गई। बताया गया कि आरोपी लंबे समय से अपने ढाबा में अवैध रूप से शराब बिक्री का धंधा चला रहे थे। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।
“समाधान सेल” के माध्यम से जिलेभर से मिल रही सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस लगातार आपराधिक तत्वों पर नकेल कस रही है। आमजन किसी भी प्रकार की शिकायत, सूचना या आपराधिक गतिविधि की जानकारी सीधे समाधान हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से दे सकते हैं।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

हरियाली, शांति और रोमांच का संगम: बारनवापारा अभयारण्य ने यूरोप तक बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान

Bhuvan Patel

हथबंद–रिंगनी के बीच रेलवे ट्रैक पर अज्ञात महिला का शव मिला, रनओवर से मौत की आशंका

Bhuvan Patel

पीडीएस घोटाला! तीन दर्जन उचित मूल्य दुकान संचालकों पर दो करोड़ के खाद्यान्न गबन का आरोप, तहसीलदारों के हाथ-पाँव फूले

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!