BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिला विभागीय बंटवारा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने पास रखे अहम मंत्रालय

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा , छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सामान्य प्रशासन, वित्त, ऊर्जा, जल संसाधन, जनसंपर्क, विमानन, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी सहित कई महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे हैं।
उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव को लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगर प्रशासन एवं विकास, खेल और युवा कल्याण जैसे अहम विभाग दिए गए हैं। वहीं उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा को गृह, जल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, विज्ञान और प्रौद्योगिकी का दायित्व सौंपा गया है।

मंत्री श्री रामविचार नेताम को आदिवासी विकास, कृषि एवं किसान कल्याण, पशुधन विकास तथा सहकारी विभाग मिला है। श्री दयालदास बघेल को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, श्री केदार कश्यप को वन, परिवहन एवं सहकारिता, श्री लखनलाल देवांगन को वाणिज्य एवं उद्योग और श्रम विभाग, तथा श्री श्याम बिहारी जायसवाल को स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं पिछड़ा वर्ग विकास की जिम्मेदारी दी गई है।
श्री ओ.पी. चौधरी को वित्त, आवास एवं पर्यावरण, योजना और आर्थिक मामलों का दायित्व मिला है। महिला एवं बाल विकास की कमान श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े को सौंपी गई है। श्री टंकाराम वर्मा को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास और उच्च शिक्षा, श्री गजेंद्र यादव को स्कूल शिक्षा एवं विधि कार्य, श्री गुरु खूंखार साहेब को कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा, जबकि श्री राजेश अग्रवाल को पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
इस विभागीय बंटवारे से शासन की कार्यप्रणाली को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। मुख्यमंत्री के पास बड़े और संवेदनशील मंत्रालय होने से प्रशासनिक कसावट की संभावना बढ़ी है। वहीं अनुभवी और नए चेहरों का संतुलन मंत्रिमंडल में देखने को मिल रहा है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

अब पुलिस नहीं बोलेगी कठिन भाषा, जनता के लिए होगी ‘सरल हिंदी’ में कार्यवाही: विजय शर्मा

Bhuvan Patel

आज होगा “आपकी पूंजी, आपका अधिकार” शिविर : अनक्लेम्ड दावों के निराकरण हेतु पीजी कॉलेज डोम में व्यवस्था पूरी

Bhuvan Patel

ठाकुर देव की मूर्ति खंडित, शांति व धार्मिक सौहार्द बनाए रखने ग्रामीणों ने एसपी से की सख्त कार्रवाई की मांग

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!