BP NEWS CG
Breaking Newsक्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबरमुंगेलीसमाचारसिटी न्यूज़

कुख्यात सटोरिया योगेन्द्र शर्मा  की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित,  पुलिस ने जारी किया ईश्तहार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 जिले में सट्टा खाईवालों पर लगातार कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक  ने कुख्यात सटोरिया योगेन्द्र शर्मा उर्फ भर्रा उर्फ लाला महराज की गिरफ्तारी पर 1000 रुपये नकद इनाम की घोषणा की है।

थाना फास्टरपुर के अपराध क्रमांक 66/25 एवं 91/25 धारा 6, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के प्रकरणों में आरोपी योगेन्द्र शर्मा निवासी ग्राम खैरा थाना फास्टरपुर-सेतगंगा घटना दिनांक 7 अक्टूबर 2025 से फरार है। पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी के प्रयासों के बावजूद आरोपी का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।
एसपी भोजराम पटेल ने कहा कि आरोपी को पकड़वाने या उसके ठिकाने की जानकारी देने वाले व्यक्ति को 1000 रुपये की नकद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।

फरार आरोपी का हुलिया: इकहरा बदन, कद लगभग 5 फीट 6 इंच, रंग गेहुआं, बांयी आंख की भौंह पर मस्सा, हिन्दी और छत्तीसगढ़ी भाषा में बोलता है।
संपर्क सूत्र: थाना फास्टरपुर-सेतगंगा – 8839781174,
कंट्रोल रूम – 9479193044, 07755-264103

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

भोरमदेव छेरकी कछार में नागा बैगा बैगिन मूर्ति का अनावरण

Bhuvan Patel

कवर्धा के पीजी कॉलेज मैदान मे आयोजित क्षेत्रीय सरस मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ 

Bhuvan Patel

“फौजियों को राखी भेजकर मानवीय संवेदना का परिचय — मलाइका सिंह राजपूत की पहल”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!