BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़पंडरियापंडरिया विधायकभावना बोहरा न्यूजसमाचारसिटी न्यूज़

धान खरीदी में पारदर्शिता और किसानों की सुविधा सर्वोपरि — पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने जनपद लोहरा में की समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
छत्तीसगढ़ में 15 नवम्बर से धान खरीदी शुरू होने वाली है जिसके तहत आज जनपद पंचायत सहसपुर लोहरा में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विभागों के अधिकारियों, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी जनपद सदस्यों के साथ बैठक कर तैयारियों की जायजा लियाl इस दौरान भावना बोहरा ने सभी तैयारियों को तय समय पर पूरा करने अधिकारियों को निर्देश देते हुए पूर्ण पारदर्शिता से धान खरीदी करने एवं किसानों को कोई असुविधा न हो इसके लिए विशेष ध्यान रखने के स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए हैंl उन्होंने पंजीकृत किसानों की संख्या, पंजीकृत रकबा की जानकारी ली। इसके साथ ही इस वर्ष धान खरीदी के निर्धारित लक्ष्य की जानकारी ली गई।
भावना बोहरा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी किसानों से पंजीकृत रकबा के अनुसार धान खरीदी की जाए यह सुनिश्चित करना है। धान खरीदी केंद्रों में सभी आवश्यक व्यवस्था प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करें ताकि किसानों को सुगमता से धान विक्रय की सुविधा मिले और भुगतान जल्द किया जाए। उन्होंने बताया कि धान खरीदी केन्द्रों में किसानों को किसी प्रकार की अवस्था ना हो, इस पर विशेष ध्यान रखा जाए। इसके साथ ही धान खरीदी केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदानों की उपलब्धता, धान बेचने आने वाले किसानों के लिए छाया हेतु शेड की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था आवश्यक रूप से सुनिश्चित करने कहा है। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि धान खरीदी के दौरान धान में नमी का नाप अवश्य किया जाए। धान खरीदी केंद्रों में पूर्ण पारदर्शिता के साथ धान की तौल इलेक्ट्रॉनिक मशीन के माध्यम से करने के निर्देश दिए गए हैं। खरीदे गए धान का संग्रहण के लिए धान संग्रहण केन्द्रों में पर्य्पट व्यवस्था करने व धान खरीदी के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी ना हो यह प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोचियों एवं अवैध धान विक्रय-परिवहन पर निगरानी रखे एवं सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। खरीदी में धान की गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाए तथा तेजी से धान का उठाव सुनिश्चित हो। सभी उपार्जन केंद्रों में कॉल सेंटर के नंबर चस्पा किए जाए ताकि कृषक किसी भी समस्या की जानकारी तत्काल दे सकें और उसका निराकरण समयबद्ध रूप से किया जा सके। इसके साथ ही एक गुणवत्ता जांच दल का गठन किये जाए जिसमें धान की गुणवत्ता, तौल की प्रक्रिया एवं बारदाने की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए ताकि तय समय पर धान की खरीदी के लक्ष्य को प्राप्त कर किसानों को राशि का जल्द भुगतान मिल सके।
भावना बोहरा ने बताया कि आज बैठक में धान खरीदी की प्रक्रिया के साथ ही एग्रीस्टेक, नमी माप यंत्र की सुविधा, स्टैग के लिए बोरी एवं भूसे की व्यवस्था, धान को बारिश से बचाने के लिए पर्याप्त मात्रा में त्रिपाल की व्यवस्था के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा, बाउंड्रीवाल एवं प्रकाश व्यवस्था को भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों के हित के लिए प्राथमिकता से कार्य कर रही है। इस वर्ष 15 नवम्बर से 31 जनवरी तक धान खरीदी की जाएगी और प्रदेश के लगभग 25 लाख किसानों से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है जिसमें हम जरुर प्राप्त करेंगे। धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 69 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई और इसबार 3169 रु. प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी की जाएगी। इसके साथ ही किसानों को टोकन तुंहर हाथ एप के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन टोकन भी जारी किया जा रहा है ताकि सोसायटी में भीड़ न हो और किसानों को टोकन प्राप्त कर धान बिक्री में कोई असुविधा न हो।
बैठक में जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा की अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा सिंह जी, उपाध्यक्ष श्री अशोक पटेल जी, जनपद सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं समस्त विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

मंत्री के खिलाफ टिप्पणी करना पड़ा महंगा , जनपद अध्यक्ष पति गिरफ्तार

Bhuvan Patel

तीसरी पत्नी की संदिग्ध मौत से गांव में हड़कंप: पति पर हत्या का आरोप, थाने का घेराव

Bhuvan Patel

सब के पूर्वज सनातनी वैदिक आर्य हिंदू- स्वामी निश्चलानंद सरस्वती

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!